ताश के पत्ते पर दाव लगा रहे जुआरियों की घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ताश के पत्ते पर दाव लगा रहे जुआरियों की घेराबंदी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जिला पुलिस कप्तान मनीष खत्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीओपी राजेश बंजारे के मार्गदर्शन में टीम गठित करते हुए जुएं की महफिल पर पुलिस ने घेराबंदी करके जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के पुलिस चौकी डूंगरिया के ग्राम पंचायत पनारा जंगल में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 332/24 धारा 13 जुआं एक्ट के अंतर्गत मामले को दर्ज कर लिया है। पकड़ाए गए जुआरियों के पास से ₹3000 रूपए 52 ताश के पत्ते एक चार्जिंग एलईडी बल्ब ट्रिपल और चार मोटरसाइकिल कीमती 3 लाख ₹20000 बरामद की गई साथ ही इसमें कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी पुलिस द्वारा तलाश में जुटी हुई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राकेश बघेल चौकी प्रभारी संजय सोनवानी उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे आरक्षक राम अवतार तिवारी आरक्षक अनिल उईके आरक्षक नीरज भलावी एवं साइबर सेल की सहायता से कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version