'शासन आपके द्वार पर' की विफलता के बाद मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के माध्यम से सरकार में शामिल दल दर्शक दीर्घा के विस्तार के लिए हैं प्रयासरत | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

'शासन आपके द्वार पर' की विफलता के बाद मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के माध्यम से सरकार में शामिल दल दर्शक दीर्घा के विस्तार के लिए हैं प्रयासरत | New India Times

तीन महीने पहले 18 वीं लोकसभा के चुनाव समाप्त हुए। नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र में जिन जिन सीटो पर प्रचार किया भाजपा वो सारी सीटे हार गई। शासन आपके द्वार पर अभियान बुरी तरह से फेल साबित हुआ। इस अभियान पर सरकारी खजाने से एक हजार करोड़ रुपया बर्बाद किया गया। अपनी दर्शक दीर्घा का विस्तार करने के लिए सरकार में शामिल तीनों दलों ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना शुरू की है। PMO से सिग्नल मिलने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की समय सारणी लेकर टीवी पर प्रकट होंगे।

'शासन आपके द्वार पर' की विफलता के बाद मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के माध्यम से सरकार में शामिल दल दर्शक दीर्घा के विस्तार के लिए हैं प्रयासरत | New India Times

चुनाव आयोग की ओर से भाजपा और मित्र दलों को प्रचार के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय उपलब्ध कराया जाना है ताकि वो लाडली बहन  योजना के माध्यम से वोट जुटा सके। महिला सम्मान के नाम पर लागू की गई इस योजना से भाजपा को यह विश्वास है कि भविष्य में होने वाली प्रचार रैलियों और जनसभाओं के लिए उसे विस्तृत दर्शक दीर्घा विस्तार मिलेगा।‌ भाजपा ब्लॉक स्तर पर दूरदृश्य (वीडियो कांफ्रेंसी) प्रणाली से लाभधारक महिलाओ से संवाद स्थापित करने में लगी है। जामनेर में नेता गिरीश महाजन की अध्यक्षता वाली शिक्षा संस्था में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वीसी के जरिए महिलाओं को मार्गदर्शन किया।

25 को प्रधानमंत्री जलगांव में:

महाराष्ट्र में 1 करोड़ 8 लाख महिलाओं को लाडली बहन योजना की दो किश्तों के तीन हज़ार रुपए प्रदान करवाए जाने के बाद 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जलगांव में महिला सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में शामिल लखपती दीदी स्कीम को कॉपी कर भाजपा का महिला सम्मेलन होना है। भाजपा के स्टार प्रचारक गिरीश महाजन के नेतृत्व में उत्तर महाराष्ट्र की 8 लोकसभा में से 6 सीटे हारने वाली भाजपा जलगांव से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रही है। महाराष्ट्र में जिस प्रकार के सियासी हालात बन और बिगड़ रहे है उससे पता चलता है कि महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार के कई मंत्रियों की सीटें डेंजर जोन में है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version