NAS (नेस) परीक्षा हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

NAS (नेस) परीक्षा हेतु कार्यशाला का किया गया आयोजन | New India Times

राष्ट्रीय शैक्षिक सर्वे NAS परीक्षा का आयोजन  दिनांक 19 नवंबर 2024 को विकासखंड तिरला की शालाओं में होगा। इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 3 री, 6 टी एवम् 9 वी के विद्यार्थियों  का शैक्षिक स्तर की जांच की जावेगी। उक्त परीक्षा के लिए  छात्रों की समझ विकसित करने एवम् बेहतर प्रदर्शन कर सके इस हेतु  परीक्षा की तैयारी करने के संबंध में आज बी आर सी कार्यालय तिरला में प्रशिक्षण सह बैठक (कार्यशाला) का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में सभी छः संकुल के संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक, बी ए सी, बीइओ श्रीमती सीमा मिश्रा, धार जिले की टीम, NAS परीक्षा की तैयारी हेतु संकुल वार गठित कोर ग्रुप के विषय विशेषज्ञ शिक्षक एवम् अशासकीय विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धार  के प्राचार्य श्री मनोज शुक्ला सर ने NAS परीक्षा की विस्तृत जानकारी देते हुए रणनीति बनाकर तैयारी करने पर जोर दिया। व्याख्याता श्री कमलसिंह ठाकुर सर द्वारा NAS परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार एवम् प्रश्नों के निर्माण की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला शिक्षा केंद्र धार के जिला परियोजना समन्वयक केशव वर्मा सर ने समस्त को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण से  प्राप्त जानकारी समस्त शिक्षको एवम् विद्यार्थियों तक उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर बी आर सी मुकेश कुमार सक्सेना ने प्रशिक्षण में प्राप्त निर्देशानुसार प्रतिदिन छात्रों से तैयारी करवाई जाने एवम् ब्लॉक तिरला के समस्त विद्यालयों द्वारा उक्त परीक्षा में छात्रों का श्रेष्ठ प्रदर्शन किए जाने हेतु सभी अतिथियों का आश्वस्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version