तहसील जलालाबाद में जिलाधिकारी ने समस्याओं एवं शिकायतों को सुना | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

तहसील जलालाबाद में जिलाधिकारी ने समस्याओं एवं शिकायतों को सुना | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील जलालाबाद में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान नगर पालिका की 3, बीडीओ की 8, विद्युत की 5, पुलिस 5, तहसीलदार 9 कुल 30 शिकायते प्राप्त हुई जिसमे से 5 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। ग्राम गुनारा में तालाब पर कब्जे की शिकायत मिलने पर लेखपाल के विरुद्ध चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायातों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर कमज़ोर और पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने ग्राम गुनारा में तालाबों को पाटने तथा उन पर कब्जे की शिकायत मिलने पर लेखपाल नीशू के विरुद्ध चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही एडीएम न्यायिक, बीडीओ एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच करके तालाब कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए।

उप जिलाधिकारी जलालाबाद के स्टेनों द्वारा ग्राम पंचायत हराचचोरा उर्फ मोहनिया पहुरा में पानी टंकी के निर्माण में बाधक पेड़ों की नीलामी की फाइल लंबित रखने के कारण जिलाधिकारी ने स्टेनों के विरुद्ध चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। सहायक परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

उन्होंने उपजिलाधिकारी जलालाबाद को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधित शिकायतों का निस्तारण राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कराए प्राप्त शिकायतों को मौके पर जाकर उनका निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्मिकों का सुपरविजन अच्छे ढंग से करें जिससे कार्यों में गति एवं गुणवत्ता आए। शिकायतों को गंभीरतापूर्वक निस्तारण कर संपूर्ण समाधान दिवस को सफल बनाएं।

इस अवसर पर व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आरके गौतम, जिला विकास अधिकारी पवन कुमार, उप जिलाधिकारी जलालाबाद रविन्द्र कुमार, तहसीलदार पैगाम हैदर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version