अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कहलगांव शाखा द्वारा आयोजित एक भव्य अलौकिक रक्षाबंधन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भागलपुर केंद्र की संचालिका बीके अनीता दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि, रक्षाबंधन पवित्र बंधन है और पवित्रता सुख शांति की जननी है। हमारे अंदर जो भी बुराइयां है जैसे कि, काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार उससे स्वयं की रक्षा करके औरों की भी रक्षा करनी चाहिए।

कार्यक्रम के संचालन बी के रूपाली बहन ने अपने सुंदर बोल से सभी दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया, तो वहीं दूसरी ओर बीके प्रवीर भाई ने भी अपने मधुर संगीतों के द्वारा, सभी भाई- बहनों को उमंग उत्साह से भर दिया। मौक पर कहलगांव सेवा केंद्र की संचालिका बीके पूजा बहन ने सभी महानुभावों का तिलक, बैज, बुके और सुंदर बोल से स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बीके अनीता दीदी ने स्नेह भरी रक्षा सूत्र सबों को बांधकर, मुख मीठा कराई। आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई बहनों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कहलगांव एसडीओ अशोक मंडल डीएसपी शिवानंद सिंह, समाजसेवी शुभानंद मुकेश, श्याम चौधरी सहित अन्य लोग थे।

