राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय समोला के प्रधानाध्यापक जावेद बेग के नेतृत्व में कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय समोला के प्रधानाध्यापक जावेद बेग के नेतृत्व में कार्यक्रम का किया गया आयोजन | New India Times

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय समोला में सौम्या का जन्मदिन एवं प्रथम कृष्ण भोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक जावेद बेग ने बताया कि विद्यालय स्टाफ पूजा चौधरी की बेटी सौम्या के पांचवें जन्मदिवस पर कृष्ण भोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम कृष्ण भोग एवं जन्म दिवस और रक्षा सूत्र कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लाह के साथ मनाया इसमें एक नई पहल संजय शर्मा मंजरी फाउंडेशन धौलपुर  के आह्वान पर जन्मदिन पर केक ना काटकर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को किताब वितरण की गई। किताब वितरण में भी कक्षा स्तर का ध्यान रखा गया। सभी छात्र छात्रा किताबें पाकर खुश हुए और वादा किया हम पढ़ाई  मन लगाकर करेंगे। सभी छात्र छात्राओं ने एक नारा दिया “हमने ठाना है पढ़ कर दिखाना”

विद्यालय के सभी छात्राओं ने सभी छात्रों के रक्षा सूत्र बांधकर एक दूसरे का सम्मान करने का वचन लिया।  विद्यालय प्रशासन की तरफ से कृष्ण भोग  कार्यक्रम करने वाले आयोजन कर्ता राघवेंद्र सिंह कुंतल जी को साफा माला पहनकर एवं  पूजा चौधरी को शाल एवं माला पहनकर सम्मान किया गया। सम्मान पाकर उन्होंने विद्यालय का आभार व्यक्त किया और विद्यालय के सहयोग लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही। इस कार्यक्रम में सभी गणमान्य ग्रामवासी छात्र छात्रा एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article