राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा० देवेन्द्र शर्मा को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बाँधा गया रक्षा सूत्र | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा० देवेन्द्र शर्मा को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बाँधा गया रक्षा सूत्र | New India Times

बी०एस०ए० (पी०जी०) कॉलेज के सभागार में डा० देवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) उ०प्र० राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, लखनऊ की अध्यक्षता में ‘रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा  रक्षा सूत्र बाँधा गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

डा० देवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) उ०प्र० राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा कहा गया कि आयोग निरन्तर बाल संरक्षण हेतु कार्य कर रहा है। इस क्रम में आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त करने हेतु वृहद स्तर पर एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत शिक्षण संस्थाओं के पास गुटखा, तम्बाकू, मादक पदार्थ आदि को प्रतिबन्धित किया गया है। मादक पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की गयी है।

कार्यक्रम में श्रीमती बुद्धि मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी, सुनील दत्त, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा द्वारा बताया गया कि 06 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों को मुक्त शिक्षा का प्रावधान है। शिक्षा के अनिवार्य अधिनियम के तहत निजी विद्यालयो में गरीब वर्ग के 25 प्रतिशत बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश देने का प्रावधान है। विकास चन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी मथुरा द्वारा अपने विभाग की विभिन्न योजनओं की विस्तृत जानकारी दी गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article