मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना तामिया के थाना प्रभारी विजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूत्र के आधार पर शराब कारोबारी पर दबिश दी गई जिसके पास से अवैध देशी शराब 36 लीटर और अंग्रेजी शराब 21 लीटर कुल 57 लीटर शराब बरामद की गई है जिसकी कीमत पुलिस के अनुसार 3920 रूपये बताई गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशानुसार एसडीओपी राजेश बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय ठाकुर, रामकुमार मार्को, गजेंद्र कसाना, कृष्ण कन्हैया, सोमवीर जाट, सुनील एवं महिला सैनिक सुनीता कनौजिया के विशेष सहयोग से इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

