पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

ग्राम पंचायत ज्ञानपुरा के वार्ड क्रमांक 03 में असमय हुई तेजू बाई पति मांगीलाल की मृत्यु पर ग्राम पंचायत द्वारा शासन की अति महत्वपूर्ण संबल योजना के तहत मृतक के परिजनों को 5 हजार रुपए की अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच जीवन निनामा ने परिवार जन को राशि देकर संबल योजना का लाभ दिया और शोक व्यक्त किया। शासन की अति महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर सरपंच की कार्यशैली बहुत ही अच्छी है। सरपंच द्वारा समय-समय पर शासन द्वारा संचालित अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरत मद लोगों तक पहुंचाकर एक संतोषजनक कार्य किया जा रहा है। उनकी इस कार्यशील से आम जनता संतुष्ट है।
