बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू समाज ने पीएम के नाम सौंपा मांग पत्र | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू समाज ने पीएम के नाम सौंपा मांग पत्र | New India Times

बांग्लादेश पर हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को जिले का सर्व हिंदू समाजजन  एकजुट होकर रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- सन 1945 में बाबा साहब आंबेडकर जी को इस बात का अहसास हो गया था। इसलिए विभाजन से पहले पाकिस्तान की सीमा से दलित बंधूओं से भारत में आने का आग्रह किया था।

बांग्लादेश में आज भी वह दलित समाज के बंधू रहते हैं। जितनी मारपीट और दुकानों को ध्वस्त करने का काम किया है। वह दलित बंधूओं की है। 1947 का विभाजन हम नहीं रोक पाए थे, लेकिन भारत के लिए अब यह अच्छा अवसर है। केंद्र सरकार को बांग्लादेश में हस्तक्षेप करना चाहिए और अखंड भारत के सपने में बांग्लादेश को भारत की सीमाओं में मिलाने का काम कर सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट अरूण शेंडे, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, युवा नेता गजेंद्र पाटिल, अधिवक्ता राजकुमार वाघ, सुनील वाघ, ईश्वर चौहान, मनोज पाटील, अनिल वानखेड़े, नरेश हासानंदानी सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाजजन पहुंचे।

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोके

महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा- हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि बांग्लादेश के हिंदू समाज को भारत की ओर से रक्षा प्रदान करे। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग करते हैं। ब्राह्मण समाज व भाजपा नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण शेंडे ने कहा- हमने कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा है। जिसमें हमने बांग्लादेश में भारत का फोर्स भेजकर हिंदू समाज की रक्षा करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version