इरफान खान/जुबेर निज़ामी, अलीराजपुर (मप्र), NIT;
अलीराजपुर-खंडवा-बडौदा राज्य मार्ग की हालत खस्ता बनी हुई है, साथ ही टोल वसूली भी जारी फिर भी राज्य मार्ग की हालत कोई सुधार नहीं आ रहा है।
जानकारी के अनुसार अलीराजपुर के खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर भुवान दादा के ढाबे के सामने रोड की हालत कुछ ज्यादा खराब है। यहां से भारी वाहनों को निकलने में काफ़ी दुश्वारी हो रही है। इसकी शिकायत पुर्व में रोड कंपनी को कई बार की गयी मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
लोगों ने आपसी भागीदारी से अपने खर्चे पर रोड की मरम्मत की और सीमेंट का पाईप डाला जिससे पानी का निकास हो सके। टोल कंपनी इसके लिये नगर पालिका को जिम्मेदार ठहरा रही है।
