हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरला में सभी शासकीय अधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा निकाली गई तिरंगा वाहन रैली, पुलिस जवान भी तिंरगा यात्रा में हुए शामिल | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरला में सभी शासकीय अधिकारीयों व कर्मचारियों द्वारा निकाली गई तिरंगा वाहन रैली, पुलिस जवान भी तिंरगा यात्रा में हुए शामिल | New India Times

हर घर तिरंगा आभियान 2024 संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शी निर्देशों के प्रकाश में इस वर्ष भी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ 9 से 15 अगस्त 2024 की अवधि में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना है। हर घर तिंरगा अभियान की अवधि में धार जिले के तिरला में सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षक- शिक्षिका, अधिकारीयों, कर्मचारीयो द्वारा सामूहिक तिंरगा वाहन रैली निकाली गई। इस तिंरगा यात्रा में  सभी कर्मचारियों को तिरंगे झंडे दिए गए। इस दौरान पुलिस थाना प्रभारी तिरला व पुलिस जवान भी तिंरगा यात्रा में शामिल हुए और तिरला नगर में तिंरगा यात्रा निकालकर हर घर तिंरगा अभियान को सफल बनाया गया। बी.ओ. कार्यालय पहुंच कर सभी कर्मचारियों को बी.आर सी.सर मुकेश सक्सेना द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version