स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुलिस रखेगी विशेष निगरानी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुलिस रखेगी विशेष निगरानी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई | New India Times

स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने विशेष तैयारियां की हैं। विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा, महत्वपूर्ण भवनों तथा भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस सभी जिलों में अवांछनीय तत्वों के साथ-साथ सांप्रदायिक और असामाजिक तत्वों पर नज़र रखेगी। इसके अलावा कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सघन जांच की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस निगरानी रखेगी और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि पुलिस का सहयोग कर समारोह में बनाई गई व्यवस्थाओं का पालन करें और यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नज़र आए तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें। ड्रोन का उपयोग भी बिना वैधानिक अनुमति के पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पुलिस रखेगी विशेष निगरानी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई | New India Times

स्वतंत्रता दिवस को लेकर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप लगाए गए प्रतिबंधों का विशेष रूप से पालन किया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों और अवैध हथियार के तस्करों पर नकेल कसने के लिए राज्य की सभी सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी तथा तथा सघन जांच की जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक स्थलों, पर्यटन स्थलों पर भी पुलिस ने सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। इसके अंतर्गत पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा हेतु सूचना फलक भी लगाए गए हैं। वाहन रैली, तिरंगा रैली निकालते समय सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु भी निर्देश दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ-साथ सौहार्द बना रहे इसके लिए पुलिस पूर्णत: सजग एवं चाक-चौबंद रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version