गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

दिनांक 13-08-2024 को पुलिस अधीक्षक दतिया श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से पुलिस कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने शिकायातकर्ता से प्राप्त आवेदन को सम्बंधित राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को उचित वैधानिक कार्यवाही एवं निष्पादन के लिए भेजा गया। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि, जो भी संबंधित आवेदन थाने को भेजा गया है सही तरीके से इसका निष्पादन करते हुए हमें सूचित करें। जनसुनवाई के दौरान उप निरीक्षक साधना शर्मा, उप निरीक्षक श्रद्धा राजा चौहान उपस्थित रहे।
