रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर कलेक्टर नेहा मीना एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी के निर्देशन में नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार सीएमओ राहुल सिंह वर्मा आदी द्वारा स्थानीय कन्या शाला में हर-घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान अंतर्गत तिरंगे की शपथ स्कूली छात्राओं को दिलाई गई साथ ही नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत भी शपथ दिलाई गई।

मेघनगर बस स्टैंड पर स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर स्थानीय कार्यालय पर हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा वितरण स्टाल लगाकर उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुकेश सोनी खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप नायक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उसके तत्पश्चात महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मुख्यमंत्री का मीटिंग हॉल में रखा गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पी,एम, श्री कन्या स्कूल मेघनगर श्री देवहरे, पीटी आई जोसफ मावी, शिक्षक अमर सिंह नायक, शिक्षिका द्राक्ष कुंडल, इंजीनियर विनोद भूरिया, पार्षद लाखन देवाणा, लिला डामोर, चिरण बाला प्रजापत, सुनिल डामोर, आदी उपस्थित रहे।
