देवरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार की कार चोरी होने के संबंध में पूर्व मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार की कार चोरी होने के संबंध में पूर्व मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र | New India Times

पूर्व मंत्री श्री हर्ष वर्धन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया कि है कि देवरी क्षेत्र के अन्तर्गत गीतांजलि कालोनी देवरी के निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री आशीष दुबे ने समक्ष में उपस्थित होकर अवगत कराया है, विगत दिनॉक 21/07/2024 की रात्रि में उनके निवास गीतांजलि कालोनी देवरी से चोर उनकी अल्टो कार MP 15 A 5727 को चुरा ले गये, जिसकी रिपोर्ट आवेदक के द्वारा देवरी थाने में दर्ज कराई गई, किन्तु आज दिनांक तक चोरों व गाड़ी की कोई जानकारी नहीं मिली। देवरी क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि प्रतिदिन मोरटसाईकिल, कार व अन्य चोरियों जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। उक्त घटनाएं होने से देवरी क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है, साथ ही देवरी क्षेत्र में पुलिस के संरक्षण में जगह जगह जुआ फडों का का संचालन किया जा रहा है, जिसमें कई जिलों के जुआरी दाव लगाने आते हैं, क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिसमें गांव गांव में अवैध ठेके संचालित किये जा रहे हैं। देवरी विधानसभा क्षेत्र में हो रही घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार की जा ही है। अतः देवरी के वरिष्ठ पत्रकार श्री आशीष दुबे की चोरी हुई कार व क्षेत्र में हो रही अन्य घटनाओं सहित जुओं सट्टा, शराब के अवैध कारोबारों के संबंध में आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए असामाजिक तत्वों की जानकारी एकत्रित की जाए ताकि अन्य घटनाएं न हो सकें व क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version