शासन के मंशावनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का हो रहा है आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

शासन के मंशावनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का हो रहा है आयोजन | New India Times

शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता में थाना भवानीगंज में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायत कर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सुना गया। ज्यादातर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबधित था। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज एवं तहसीलदार डुमरियागंज को निर्देश दिया कि आवेदन कर्ताओ के सभी प्रार्थना-पत्रों का मौके पर जाकर निस्तारण कराये।

शासन के मंशावनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का हो रहा है आयोजन | New India Times

समस्त राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर सही ढ़ग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा थाना भवानीगंज के अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, एच.एस. रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, 27/30 के अन्तर्गत शस्त्र के लाइसेंस धारक द्वारा किये गये उल्लघंन का निरीक्षण किया।

शासन के मंशावनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का हो रहा है आयोजन | New India Times

इसके अलावा जमानत सत्यापन रजिस्टर, पैदल गस्त के संबध में जानकारी ली गयी। शस्त्र रिनिवल रजिस्टर, गुण्डा एक्ट रजिस्टर, मालखाना, जी.डी. धारा के अन्तर्गत दर्ज मामलो को देखा गया। दीवान को सभी रजिस्टर समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। समस्त रजिस्टरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ द्वारा दिया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी डुमरियागंज संजीव दीक्षित, तहसीलदार डुमरियागंज, प्रभारी निरीक्षक भवानीगंज व अन्य अधिकारी/कर्मचारी, हल्का लेखपाल/राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article