निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
नगर पंचायत इटवा का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां बारिश शुरू होते ही इटवा नगर पंचायत के गांव अमौना के मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भर गया है जिसमें से स्कूली बच्चे गंदे पानी से होकर स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 3 अंबेडकर नगर (अमौना) के मुख्य मार्ग पर जमा यह गंदगी भरा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
सूत्रों की मानें तो स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से इसकी शिक़ायत भी की है उसके बाद भी जल जमाव की समस्या अभी तक दूर नहीं हुई है और गंदे पानी में से हो कर स्कूली बच्चें स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर हैं।
वायरल वीडियो नगर पंचायत इटवा के विकास के दावों की जम कर पोल खोल रही है। यह कल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में नगर पंचायत इटवा के विकास की हकीकत सामने आ रही है। अब देखना यह है कि नगर पंचायत इटवा प्रशासन इस ओर कब ध्यान देती है।

