साझा चूल्हा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांझा चूल्हे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र), NIT:

साझा चूल्हा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांझा चूल्हे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

नारी शक्ति विकास महिला मंडल महासंघ मध्य प्रदेश के बैनर तले साझा चूल्हा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांझा चूल्हे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया
जिसमें सहायता समूह की बहनों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कलेक्टर को अवगत करवाया कि चार-पांच महीने से सांझा चूल्हे की राशि जमा नहीं हुई और सांझा चूल्हा रसोईया की तनख्वाह ₹500 दी जाती है और वहां भी समय पर जमा नहीं होती है और पाइटल प्रोजेक्ट योजना के तहत पूरे मध्य प्रदेश में स्वयं सहायता समूह से साझा चूल्हा कार्यक्रम छीनकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साहिका द्वारा बनाए जाने का आदेश जारी किया गया है जिससे मध्य प्रदेश की सभी स्वयं सहायता समूह की बहनें अपना रोजगार खोने के डर से परेशान हो रही हैं।

साझा चूल्हा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सांझा चूल्हे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विमला बालाराम चौहान का कहना है कि यदि इस समस्या का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो बहुत जल्द हम पूरे मध्य प्रदेश की 96 हजार सहायता समूह की बहनें मिलकर ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करेंगी जिसकी जवाबदार सरकार स्वयं रहेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version