जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गेती, फ़ावड़ा, खुर्ची और बीज लेकर पहाड़ी इलाकों को हरा भरा करने के अभियान में जुटे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गेती, फ़ावड़ा, खुर्ची और बीज लेकर पहाड़ी इलाकों को हरा भरा करने के अभियान में जुटे | New India Times

मध्य प्रदेश शासन द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में इन दिनों “एक पेड़ मां के नाम”अभियान की चर्चा युद्ध स्तर पर जारी है। ज़िला प्रशासन के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों के साथ अब गेती, फावड़ा, खुर्ची और बीज लेकर पहाड़ी क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का जिम्मा जिला प्रशासन ने लिया है। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों एवं स्कूली विद्यार्थियों के साथ ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ पौधारोपण अभियान को सफल बनाने का प्रयास युद्ध स्तर पर जारी है।

एक अनोखी पहल के रूप में पलाश के बीजों को अलग-अलग क्षेत्रों की पहाड़ियों में रोपा जा रहा है। इस श्रृंखला में मंगलवार को कलेक्टर बुरहानपुर  सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार ग्राम असीरगढ़ के मोती महल रोड स्थित पहाड़ी क्षेत्र में पलाश के बीज रोपित किए गए। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणजनों द्वारा पलाश के 12,000 बीजों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, कृषि उपंसचालक श्री एम.एस.देवके, प्राचार्य श्री निखिल पाराशर, पटवारी श्री कमल स्वामी, श्री विजय पाटिल, कर्मचारीगणों, ग्रामीणजनों ने बीज लगाए,वहीं शासकीय हाई स्कूल असीरगढ़ के विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण अभियान में सहभागिता कर पलाश के लगभग 2,000 बीजों का रोपण किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा बडे़ ही उत्साह के साथ बीज रोपित किए गए।एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर के ग्राम ईच्छापुर में महा जून 2024 में लगाए गए पलाश के बीजों से अंकुरण होने लगा है। इससे पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं जिला प्रशासन द्वारा 7 जुलाई को झांझर तालाब में लगाए गए पलाश के बीच भी अपनी प्रकृति खूबसूरती लिए आज खिल उठे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version