एसपी ने ऑल सेंट्स स्कूल में किया पौधा रोपण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एसपी ने ऑल सेंट्स स्कूल में किया पौधा रोपण | New India Times

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने ऑल सेंट्स स्कूल में पौधा रोपण के साथ छात्रों को एक एक पौधा वितरित किए। प्रधानमंत्री जी का संदेश  “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन ऑल सेंट्स स्कूल में मंगलवार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दो पौधे लगाये वा छात्रों को पौधे घर पर लगाने के लिए वितरित किए और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया। इस विशेष कार्यक्रम में, छात्रों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने  कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने में मदद करेगी, बल्कि बच्चों में अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और ज़िम्मेदारी की भावना भी विकसित करेगी। जिसमें बच्चो ने पेड़ बचाओ पेड़ लगाओ पर मॉडल व चार्ट बनाए।

ऑल स्कूल के डायरेक्टर सचिन बाथम ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना था। प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने  छात्रों से आह्वान किया कि वे इन पौधों की देखभाल करें और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने में योगदान
दें।

इस मौके पर सुरेंद्र सिंह सेठ, नारायण दास अग्रवाल, अमित शर्मा, कामेश वर्मा आदि प्रमुख लोग रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर तस्कीन शगुफ्ता, रूबी, शुभा, जोया, प्रियंका, गुलशन, अश्विनी, आदि सभी स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version