पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार की अनदेखी: अपर पुलिस अधीक्षक ने मुख्यालय से स्पेशल फोर्स तैनात कर जब्त किया हजारों का प्रतिबंधित गुटखा | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार की अनदेखी: अपर पुलिस अधीक्षक ने मुख्यालय से स्पेशल फोर्स तैनात कर जब्त किया हजारों का प्रतिबंधित गुटखा | New India Times
आजाद नगर पुलिस थाना प्रभारी दत्ता पवार की अनदेखी के चलते आजाद नगर पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित जर्दा, विमल गुटखा कानुन की धज्जियां उड़ाते हुए बिक्री किए जाने की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक श्री पानसरे को शुक्रवार को प्राप्त हुई, जिसमें  पुलिस ने 90 हजार रुपये से भी अधिक का प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा जब्त किया है, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ने आजाद नगर पुलिस को सूचना न देते हुए पुलिस मुख्यालय स्थित एक विशेष दल को कारवाई  करने के आदेश दिए जिसमें आजाद नगर पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार की कार्य शैली पर प्रश्न खड़े किए जा रहे हैं। 

अपर पुलिस अधीक्षक श्री पानसरे को मुखबिर से मिल सूचना मिली कि आजाद नगर पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र के मछली बाजार स्थित एक किराना दुकान में अवैध गुटखे की बड़ी खेप आने वाली है जिस में शुक्रवार की रात ख़ुफ़िया ऑपरेशन चला कर दों किराना दुकानों से नब्बे से भी अधिक प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मछली बाजार स्थित इरफान अहमद शकील अहमद की दुकान की घेराबंदी कर अवैध गुटखे से भरे छोटी विमल की 12 बोरे , बड़ी विमल के 30 पैकेट , छोटी सागर के29 पैकेट, बड़ी सागर के35 पैकेट, हीरा पान मसाला के 35 पैकेट और रामनिवास पान मसाला के 24 पैकेट जब्त किया गया है जिस का मूल्य पुलिस ने 77 हजार 3 सौ साठ रुपये बताया है।​पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार की अनदेखी: अपर पुलिस अधीक्षक ने मुख्यालय से स्पेशल फोर्स तैनात कर जब्त किया हजारों का प्रतिबंधित गुटखा | New India Times
दूसरी कारवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्री पानसरे के दस्ते ने आजाद नगर पुलिस स्टेशन की सीमा रेखा में ही अंजाम दिया है जिसमें तिरंगा चौक शिवाजी नगर स्थित इंडियन किराना दुकान में दबिश देकर छोटी विमल के 22 पैकेट , बड़ी विमल के 49 पैकेट , तथा सागर पान मसाला के 15 पैकेट बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । दोनों कारवाई मे जब्त प्रतिबंधित गुटखो का मूल्य 90 हजार 9 सौ 63 रूपेय पुलिस ने बताया है ।आजाद नगर पुलिस थाने में मोहम्मद रफ़ीक साबिर अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस कारवाई को अपर पुलिस अधीक्षक श्री पानसरे के मार्गदर्शन में विजय श्रवण कोंकणी , प्रवीण पवार , प्रसाद वाघ , नितिन दिवसे , वसंत कोंकणी , सतीष जाधव आदि ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version