गौकशी करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही सहित दो तस्कर घायल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

गौकशी करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, सिपाही सहित दो तस्कर घायल | New India Times

पुलिस और गौकशी करने वाले गिरोह में देर रात हुई मुठभेड़ में सिपाही सहित दो तस्कर घायल, मुखबिर ने सूचना दी की, कमलापुर नहर से एक किमी अंदर के लिए कुछ लोग गौवंशीय पशु को बांधे हुए हैं। सूचना के आधार पर गौरव त्यागी प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा, उo निo अनुज चौधरी, उo निo विशाल ने पुलिस टीम के साथ  मौके पर पहुंचे और पुलिस घेरा बंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें एक सिपाही के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया, पुलिस की जवाबी फायरिंग में  मोo जफर कुरैशी, रहीम के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए,  आसिफ सहित तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किए गए, मौके पर पुलिस ने दो अवैध तमंचे खोका, कारतूस के साथ गौकशी के उपकरण आदि बरामद किए।

मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण ने बताया की कल रात लगभाग 12 बजे थाना कटरा पुलिस को सूचना मिली की कमलापुर नहरे  के आगे जंगल में कुछ लोग गौवंश को कटने की फिराक में हैं जिसकी सूचना पर थाना कटरा प्रभारी फोर्स के पहोंचे, तो पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जिस  में एक सिपाही के हाथ में गोली लगने से घायल हो गया, पुलिस की जवाबी फायरिंग में मोo जफर कुरैशी और रहीम के पैर में गोली लगी, तीनों को सीएससी उपचार के लिए भेजा गया, मौके से एक अन्य आसिफ को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने एक बछड़ा, और उपकरण बरामद किए, पांच आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version