पहले दिन डायलिसिस सेंटर पर हुई 57 मरीजों की जांच | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

पहले दिन डायलिसिस सेंटर पर हुई 57 मरीजों की जांच | New India Times

डायलिसिस सेंटर पर सोमवार से शुरू हुई डायलिसिस रोगियों की जांचों के पहले दिन 57 मरीज का सैंपल कलेक्ट किया गया। केंद्र पर जांच शुरू हो जाने से रोगियों में काफी खुशी दिखी।
सीएमएस डॉ आरके कोली ने बताया कि पीपीपी मॉडल पर संचालित डायलिसिस सेंटर पर डायलिसिस करने आने वाले मरीजों को सीबीसी, केएफटी, एलएफटी, वायरल मार्क जैसी जांचों के लिए या तो 13 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय ओयल जाना पड़ता था या तो प्राइवेट पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता था।

पहले दिन डायलिसिस सेंटर पर हुई 57 मरीजों की जांच | New India Times

इस समस्या को देखते हुए सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता के प्रयासों से माह के पहले और तीसरे सोमवार को डायलिसिस सेंटर लखीमपुर पर जिला चिकित्सालय के लैब टेक्नीशियन द्वारा सैंपल कलेक्ट किया जाएगा। इसके लिए सीनियर लैब टेक्नीशियन महंत सिंह को निर्देशित किया गया है। सोमवार को लैब टेक्नीशियन अतुल गुप्ता द्वारा सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सैंपल कलेक्शन किया गया। पहले दिन 57 मरीज़ के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। इनकी जांच मंगलवार को सेंटर पर ही उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे इनकी डायलिसिस के प्रक्रिया में काफी सहूलियत मिलेगी और इन पर पड़ने वाला अतिरिक्त खर्च का भार भी कम हो जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version