गौरझामर के कुंदन वेयर हाउस में चल रहे मूंग खरीदी केन्द्र पर हो रहा है खुला भ्रष्टाचार, व्यापारियों, दलालों की हो रही है चांदी | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

गौरझामर के कुंदन वेयर हाउस में चल रहे मूंग खरीदी केन्द्र पर हो रहा है खुला भ्रष्टाचार, व्यापारियों, दलालों की हो रही है चांदी | New India Times

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार देवरी विधानसभा क्षेत्र के गौरझामर सेवा सहकारी समिति के नाम से जो कुंदन वेयर हाउस में मूंग का खरीदी केन्द्र चल रहा है  जिसमें व्यापारीयों की खराब मूंग मिट्टी पत्थर कचरा मिली खरीदी गई है साथ किसानों के नाम पर कुछ दलालों द्वारा भी फर्जी रजिस्ट्रेशन  कराकर व्यापारीयों की खराब मूंग खरीदकर केन्द्र में भरी गई है एवं केन्द्र में भी प्रत्येक क्बंटल पर एक से दो किलो मूंग काटी जा रही है केन्द्र पर बेयर हाऊस के स्ट्रेको की यदि सही जांच हो जाये तो पूरा गण बण घोटाला सामने आ जायेगा।

वही किसानों को खरीदी केन्द्र पर न बैठने की व्यवस्था है न ही पानी पीने की, देवरी में सबसे ज्यादा लापरवाही अनियमितता गौरझामर केन्द्र पर देखी गई है मगर वरिष्ठ अधिकारीयों को नज़र न आना प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। जिले की अधिकारी राखी मेडम सभी केन्द्र पर निरीक्षण करती नज़र तो आ रही हैं मगर गौरझामर मूंग खरीदी केन्द्र की लापरवाही अनियमितता क्यों नहीं दिखा न ही इस केन्द्र पर कलेक्टर, जिला खाद्य अधिकारी, एसडीएम निरीक्षण करने से क्यों परहेज़ करते नज़र आ रहे हैं? अन्य केन्द्रों पर अधिकारी सख्ती बरत रहे हैं तो इस पर क्यों नहीं, क्या कारण है? किसी नेता का दबाव है या कोई स्वार्थ छिपा है?

सुनने में आया है की गौरझामर मुंग खरीदी केंद्र पर अधिकारी ने मेहरबान होकर सब पास कर दिया गया है वही जब राखी मैडम से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया है कि कुंदन बेयर हाउस में चल रहे मुंग खरीदी केंद्र गौरझामर का निरीक्षण किया गया था जिसमें तीन स्टेक रिजेक्ट किये गए हैं यदि स्टेक हटाए नहीं गए तो ब्लैक लिस्ट की कार्यवाही की जायेगी। आपके द्वारा केंद्र पर लापरवाही एवं अनियमितता बताई जा रही है तो पुनः निरीक्षण कर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version