राखी से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की पहले किस्त का हो भुगतान: ठाकुर संतोष सिंह | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राखी से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की पहले किस्त का हो भुगतान: ठाकुर संतोष सिंह | New India Times

रक्षाबंधन से पहले मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की पहली किस्त का भुगतान हो। उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन पर ढाई ढाई सौ रुपए का अतिरिक्त भुगतान करने के बाद सरकार पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ता का बकाया देने का दबाव बढ़ गया है।

प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों के लिए रक्षाबंधन पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि के भुगतान के आसार हैं। इसके लिए वित्त विभाग में सभी विभागों को दूसरी किस्त की राशि उपलब्ध करा दी गई है। गौर मतलब है कि प्रदेश में कर्मचारियों को फिलहाल 46% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। इससे पहले 42% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। कर्मचारियों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता 1 जुलाई 23 से बढ़ाया गया था लेकिन इसका भुगतान 1 अप्रैल 2024 से किया गया।

हालांकि कर्मचारियों ने अगस्त की पहली राखी तारीख को एरियर राशि नहीं मिलने पर नाराज़गी भी जताई है। वहीं दूसरी ओर संयुक्त मोर्चा के डॉक्टर अशफाक खान, अनिल बाविस्कर, विजय राठौड़, ठाकुर अरविंद सिंह, धर्मेंद्र चौकसे, हेमंत सिंह बेस, राजेश साल्वे, राजेश पाटील सहित सभी पदाधिकारी का कहना है: एक ओर जहां केंद्र सरकार 50% महंगाई भत्ता दे रही है। वही प्रदेश सरकार से अपेक्षा है केंद्र के समान तुरंत 50% महंगाई भत्ता राशि करने का कष्ट करें और रक्षाबंधन पर या भारत का महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त पर समान कार्य समान कानून के अनुसार 50% महंगाई भत्ता प्रदेश के समस्त 10 लाख कर्मचारियों को प्रदान किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version