अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने लिया भोपाल इज्तिमागाह की तैयारियों का जायजा  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने लिया भोपाल इज्तिमागाह की तैयारियों का जायजा  | New India Times
अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने आज भोपाल में होने जा रहे आल्मी इज्तिमागाह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भोपाल में 25 नवंबर से शुरु होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा की व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाए। दुनिया भर से आने वाले जमाती हमारे सूबे और देश के मेहमान हैं, उनको हर जरुरी सुविधाएं यहाँ मिलें। वे जब यहां से विदा हों तो मेहमान नवाजी के बेहतर अनुभव लेकर और दिल से प्रदेश की तरक्की की दुआएं देते हुए जाएं। ​अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने लिया भोपाल इज्तिमागाह की तैयारियों का जायजा  | New India Timesश्रीमती यादव ने यहां जमातों के ठहरने, खाने, बयान और आने-जाने के लिए की गई यातायात व्यवस्थाओं को सन्तोषजनक बताया। उन्होंने इन्तेजामिया कमेटी के अतिक उल इस्लाम से तीन दिवसीय आयोजन की पूरी रूप रेखा जानी। उन्होंने सभी विभागों को समय सीमा में काम पूरे करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मप्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शौकत मोहम्मद खान, मसाजिद कमेटी प्रभारी सचिव यासिर अराफात, डॉ युनुस खान, दाउद अहमद खान आदि भी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version