मां पीतांबरा मंदिर दर्शन करने आए महिला दंपत्ति के पर्स में रखे 2 मोबाइल और 10,000/– रुपया गुम होने की सूचना पर, दतिया पुलिस कर्मियों ने खोज कर फरियादी के किया सुपुर्द | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मां पीतांबरा मंदिर दर्शन करने आए महिला दंपत्ति के पर्स में रखे 2 मोबाइल और 10,000/– रुपया गुम होने की सूचना पर, दतिया पुलिस कर्मियों ने खोज कर फरियादी के किया सुपुर्द | New India Times

आज दिनांक 03/08/2024 की सुबह शनिवार को मां पीतांबरा मंदिर दर्शन को उत्तर प्रदेश से अपने परिवार के साथ में आए महिला दंपति के पर्स में रखे 10,000/– रुपए और 02 मोबाइल गुम हो जाने की सूचना पर, मन्दिर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुऐ महिला का गुम हुआ पर्स खोज निकाला और सही सलामत फरियादी को सुपुर्द किया। दतिया पुलिस की इस तत्परता देख महिला और उसके परिवारजन सहित मंदिर परिसर में खड़े श्रद्धालुओं द्वारा दतिया पुलिस की तारीफ़ की और आभार व्यक्त किया।

पीतांबरा पीठ मंदिर पर सक्रियता से ड्यूटी करते हुए उप निरीक्षक अरविंद सिंह भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक (अ) भानु प्रताप सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक शिवपाल सिंह कुशवाह, आर. हरिओम सिंह तोमर आरक्षक हरेंद्र शर्मा, आर.मुकेश कुशवाह , आर. देवेंद्र पलिया, आर. विक्रम भदौरिया आर. नीरज वर्मा की भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version