संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जिला ग्वालियर के थाना महाराजपुरा के अंतर्गत संध्या स्टूडियो के पास एक 04 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 03-08-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल महाराजपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक ऋषिकेश, आरक्षक रामवीर सिंह एवं पायलट शिवदत्त ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया।
डायल-112/100 स्टाफ ने बच्चे को एफ़.आर. व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास के क्षेत्र में परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्चे के दादा-दादी उसे ढूँढते हुए मिले। दादा पुरुषोत्तम सोलंकी तथा दादी माया देवी ने बताया पोता नैतिक अपने पिता के पीछे जाते समय घर से बाहर चला गया और दूर जाकर रास्ता भटक गया था। बच्चे द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत दादा–दादी के सुपुर्द किया गया।
