रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले का मेघनगर शहर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। मेघनगर जब ग्राम पंचायत का दायित्व निभा रहा था तो मेघनगर कस्बा विकास के चक्र में घूम रहा था किंतु जब से नगर परिषद बनी है तब से मेघनगर शहर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है यह बात ओर है की मेघनगर के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं अध्यक्षीका ने मेघनगर को विकास के साथ-साथ नगरवासियों की भी सुध ले रहे थे किंतु बीते वर्षों से मेघनगर नगर परिषद विकास के नाम पर विनाश की राजनीतिक खेल रही है।
इस खबर को हमने प्रमुखता से अगले अंक में प्रकाशित कर उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया था। अधिकारीयों ने हमारे द्वारा प्रकाशित की गई खबर को संज्ञान में लेकर पूर्व ठेकेदार को हटाकर अब नये ठेकेदार से मेन बाजार (आजाद चौक) रोड का कार्य शुरु करवाया है। रोड का कार्य शुरू होने से वार्ड वासियों में खुशी है एवं ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि ग्रामीण जन एवं नगर वासी आधी अधूरी टूटी-फूटी सड़क होने से खासे परेशान थे एवं प्रतिदिन कोई ना कोई गिरकर चोटिल हो रहे थे। मेघनगर मेन बाजार रोड का कार्य शुरू होने से राहत की सांस ली है।
रोड का कार्य शुरू होने से वार्ड वासियों में खुशी है एवं ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि ग्रामीण जन एवं नगर वासी आधी अधूरी टूटी-फूटी सड़क होने से खासे परेशान थे एवं प्रतिदिन कोई ना कोई गिरकर चोटिल हो रहे थे। मेघनगर मेन बाजार रोड का कार्य शुरू होने से राहत की सांस ली है।
