कांग्रेस ने शराब ठेकेदार की गुंडागर्दी और आतंक के खिलाफ कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

कांग्रेस ने शराब ठेकेदार की गुंडागर्दी और आतंक के खिलाफ कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले के शराब ठेकेदार और उनके स्टॉप के विरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर एवं विधायक सेना पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों नेताओं की ओर कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर व एसपी कार्यालय पहुंचे और नारेबाज़ी करते हुवे विरोध-प्रदर्शन कर कलेक्टर डॉ.अभय अरविंद बेडेकर एवं एसपी राजेश व्यास को ज्ञापन सौंपकर शराब ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ठेकेदार पर कार्रवाई ना होने पर आगामी दिनों में पूरा जिला बंद करने के चेतावनी दी। कांग्रेस ने कलेक्टर और एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है की जिले में देशी-विदेशी शराब ठेकेदार रिंकू भाटिया एवं उसके गुर्गें बंदूक की नोंक पर ठेका चला रहे हैं, उनके इस आतंक से जिले की जनता काफी भयभीत होकर परेशान है। उनकी गुंडागर्दी से क्षेत्र में भय एवं दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

30 जुलाई की रात्रि में अलीराजपुर केशव नगर कालोनी स्थित शराब के आफिस क्षेत्र में उक्त शराब ठेकेदार के अवैध हथियारों से लैस मैनेजर सहित 25 से 30 गुंडों ने जोबट विधायक सेना पटेल एवं जिला कांग्रेस महेश पटेल के पुत्र पार्षद पुष्पराज पटेल और उनके साथियों पर बदूक से जानलेवा 4 फायर किए ओर मारपीट कर उनकी गाड़ियां भी फोड़ दी।

इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर पर टाके आए हैं। इस मामले की पुलिस थाना अलीराजपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जिला काग्रेस कमेटी इस घटना की घोर निंदा करती है। ज्ञापन में बताया गया की जब से जिले में रिंकू भाटिया ने शराब का ठेका लिया है, तब से पूरे जिले की फिज़ा बिगड़ गई है। बाहरी प्रांतों से सैकड़ों की संख्या में ज़िले में आए उनके गुंडे-बदमाश धारदार हथियार और बंदूक आदि से ज़िले की जनता और दूकानदारों को धमका कर मारपीट कर रहे हैं।

उनकी इस गुंडागर्दी से जिले में भय एवं दहशत का माहौल निर्मित हो गया है, बाहरी प्रांतों से जिले में निवास कर रहे इस शराब कंपनी के कर्मचारी एवं गुंडे बदमाशों का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं किया गया है।

इन गुंडे कर्मचारियों के पास और शराब ऑफिस में बड़ी मात्रा में अवैध बंदूक हथियार भी मौजूद है, परन्तु पुलिस कोई जांच पड़ताल नहीं कर रही है।
यह बड़ी दुर्भाग्यजनक स्थिति है। इनके द्वारा कोई ओर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाता है तो इसका जवाबदार कौन रहेगा.? पुलिस विभाग और आबकारी विभाग की मिलीभगत से उक्त शराब ठेकेदार के लोग रात दिन बैखौफ छोटे-बड़े वाहनों से अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं।

जिले की सभी सरकारी दूकानों से भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब धड़ल्ले से परिवहन किया जा रहा है, वाहनों से सीमावर्ती गुजरात प्रात में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है इसे कोई रोकने टोकने वाला नहीं है। बड़ी विडम्बना है कि रिश्वत और गुंडागर्दी के बलबूते पर इस ठेकेदार ने पूरे जिले को अपनी मुठ्ठी में कवर कर लिया है। जिसके सामने शासन-प्रशासन भी नतमस्तक हो गया है जिला कांग्रेस और आम जनता शराब ठेकेदार और जिला प्रशासन की सुस्त लापरवाह ओर निष्क्रिय कार्यप्रणाली को जरा भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

कांग्रेस आपसे निवेदन करती है कि जिले में गुंडागर्दी और भय दहशत फैलाकर शराब व्यवसाय करने वाले शराब ठेकेदार रिंकू भाटिया और उसके गुंडे साथियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर इनका ठेका निरस्त करने का कष्ट करें। साथ ही विधायक पुत्र पर जानलेवा हमला करने वालों गुंडों के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जावें। वहीं कांग्रेसी नेताओं ने शराब दुकान और गोडाउन पर अवैध रूप से किए जा रहे भंडारण की जाँच की मांग को लेकर कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा।

नेताओं ने कहा यदि इस मामले में जिला प्रशासन ने अविलम्ब कोई कठोर कार्यवाही नहीं की तो जिला कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जिला बंद कर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version