एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लाखों पौधों का किया गया पौधारोपण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लाखों पौधों का किया गया पौधारोपण | New India Times

शासन के महत्वपूर्ण अभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ के तहत जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों का परिणाम सामने आने लगा है। बारिश के मौसम में विभिन्न ग्रामों के चिन्हित स्थलों, पहाड़ियों पर रोपे गये बीजों से अब अंकुरण दिखाई देने लगा है। निश्चित ही आगे यह क्षेत्र को हरा-भरा करने एवं समृद्ध बनाने में सहयोगी है।

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में ग्राम चिंचाला, भोलाना, ईच्छापुर, फोफनार, झांझर, बोदरली, चाकबारा, जाफरपुरा, बिरोदा, सेलगांव, धुलकोट क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व ही पलाश के लगभग 1,20,000 बीज, देशी बबूल के 10,000 बीज, टेमरू के 1000 बीज रोपित किये गये थे। वहीं लगभग 25,000 सीड बॉल डाली गई थी। जिसमें अब अंकुरण दिखाई देने लगे हैं।

बुरहानपुर को हरा-भरा बनाने की श्रृंखला में एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आज असीरगढ़ किले की सामने की पहाड़ी पर पलाश के लगभग 5,000 बीजों का रोपण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, उपसंचालक क़ृषि श्री मनोहर सिंह देवके, पटवारीगण, ग्रामीणजन, ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायक सभी ने संयुक्त रूप से सहभागिता करते हुए बीजों का रोपण किया। अभियान के तहत आगे भी बीज रोपण का सिलसिला जारी रहेगा।

डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार ने बताया कि, कार्ययोजना के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा बीजरोपण का कार्य चयनित स्थलों पर निर्धारित मापदण्ड अनुसार किया जा रहा है। पलाश के पेड़ पर्यावरण के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होते हैं। इससे भूमि की उर्वरकता तो बढ़ेगी ही साथ ही साथ मिट्टी का कटाव भी रूकेगा। इसकी खासियत यह है कि, इसके पत्ते का उपयोग दोने-पत्तल बनाने में किया जाता है और यह पर्यावरण हितैषी भी होता है। इन पेड़ों से स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है और यह पर्यावरण संतुलन बनाने में सहायक होते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version