पूर्व मंत्री सांसद अश्क अली टांक की नजर अब सीकर पर ??? | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर (राजस्थान), NIT; ​पूर्व मंत्री सांसद अश्क अली टांक की नजर अब सीकर पर ??? | New India Timesराजस्थान में सियासी तिकड़म के गिने चुने माहिरीन में से एक अश्क अली टांक बिना किसी स्थायी सियासी जमीन होने के बावजूद वो अपनी तीकड़म के बल पर अक्सर कही ना कही से विधान सभा का टिकट मारने में सफल हो ही जाते हैं। चाहे उन्हें उस चुनाव में हार का मजा ही क्यों ना चखना पड़े। चुरु व किसनपोल से चुनाव हारने के बावजूद वो राज्य सभा की टिकट पाने में सफल होकर उन सभी तीस मारखां को मुहं धोये रख कर सांसद बन कर दिल्ली में अपनी सियासत की कड़ी को वो मजबूती प्रदान की जो अगले कुछ सालों तक टूटती नजर नहीं आ रही है। उसी कड़ी के बलबूते पर श्री टांक की नजर अब पूरी तरह सीकर पर आकर टीक गई है।​पूर्व मंत्री सांसद अश्क अली टांक की नजर अब सीकर पर ??? | New India Timesछात्र जीवन में तत्तकालीन दिग्गज कांग्रेस नेता पंडित नवल किशोर शर्मा के चहेते बनकर 1985 में राजीव गांधी लहर में फतेहपुर से टिकट का जुगाड़ कर उस समय के सीकर के जनाधार वाले लीडर रामदेव सिंह महरिया की मदद से चुनाव जीतकर खेल विभाग के उपमंत्री बनकर खूब खेलकूद करने का नतीजा यह हुवा कि अगले 1990 के चुनाव में उनका इस कदर टिकट कटा कि उनके साथ प्रदेश के अनेक मंत्री भी टिकट कटवाकर हक्के भक्के रह गये थे। लेकिन टिकट कटने से हिम्मत नहीं हारने वाले अश्क अली उसके बाद भी चुरु व जयपुर से विधानसभा की टिकट का जुगाड़ विपरीत हालत मे भी करके आज तक सियासत के मजबूत स्तंभ बने हुये हैं। चुरु व जयपुर चुनावों मे पाड़ नहीं पड़ी तो राज्य सभा के सदस्य का जुगाड़ बैठाकर 6 साल बतौर संसद सदस्य निकाल कर अब सीकर विधानसभा को उपयोगी मानकर यहां से भाग्य अजमाते नजर आने की सम्भावना मजबूत नजर आती दिख रही है। कांग्रेस के शीर्ष स्तर पर यह माना जा चुका है कि सीकर में कांग्रेस का विरोध ना होकर केवल उम्मीदवार राजेन्द्र पारीक के विरोध के चलते कांग्रेस यहां से हारती है। इसी धारणा के मजबूत होने के चलते सियासी हलके में पारीक का टिकट कटना लगभग तय माने जाने के बाद से टांक व उनके समर्थकों की सीकर में अचानक सक्रीयता आसमान छुने लगी है।

कुल मिलाकर यह है कि राजेन्द्र पारीक की टिकट कटने की पुख्ता होती सम्भावनाओं को समय पूर्व भांपते हुये अनेक लोगों के साथ-साथ अश्क अली टांक की नजरें भी अब जा कर सीकर पर टीक गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version