देवपुर पुलिस ने एक महीने में पांच मोटरसाइकिलें, दस मोबाइल, एक लेपटॉप किया बरामद | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​​देवपुर पुलिस ने एक महीने में पांच मोटरसाइकिलें, दस मोबाइल, एक लेपटॉप किया बरामद | New India Timesदेवपुर पुलिस निरीक्षक आनंद निकम ने थाने का पदभार संभालने के एक महीने के भीतर ही मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की पांच मोटरसाइकिलें, एक लेपटॉप और दस मोबाइल फोन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पानसरे ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि देवपुर पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में मोटर सायकलें और मोबाइल फोन चोरी के मामलों का पंजीकरण कराया गया था, जिसमें थाने के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक आनंद निकम को जांच करने के आदेश जारी किए गए थे, जिसमें खोजी दस्ता गठित किया गया। पुलिस निरीक्षक को ख़ुफ़िया सुचान प्राप्त हुई कि जिला कारागृह में चोरी के मामले में कारावास में बंद अपराधी अलकेश सुरेश माली शिंदखेड़ा निवासी ने देवपुर पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में से मोटरसाइकिलें पार किया है। पुलिस ने न्यायलय में आवेदन पत्र देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल एम एच 18 ए बी 4596, एक हिरी कि एज एफ़ डिलिक्स एम एच 18 क्यू 1026 , एक काले रंग की बिना नम्बरों की पल्सर मोटर साइकिल ,एक बिना नंम्बर प्लेट की स्पलेंडर , एक पल्सर बरामद किया है जिसका मूल्य पुलिस ने एक  लाख तीस हजार रुपये बताया है। एक लेपटॉप की चोरी भी आरोपी ने काबुली जिसे पुलिस ने शिरपुर से बरामद किया है।​देवपुर पुलिस ने एक महीने में पांच मोटरसाइकिलें, दस मोबाइल, एक लेपटॉप किया बरामद | New India Timesदेवपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया मामला 103 / 2017 में पुलिस ने चोरी के दस मोबाइल फोन प्रवीण चूड़ामन पाटिल से बरामद किए गए हैं। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पानसरे को गुप्त सूचना मिली कि ओमकार अस्पताल में एक व्यक्ति संदेहास्पद हालत में मरीजों के बेड के पास दिखाई दिया है, जिसकी सूचना पुलिस निरिक्षक आनंद निकम को दीईगई। जिसमें खोजी दस्ते के असिटेंड पुलिस उप निरीक्षक फरीद शेख , हेड कांस्टेबल पंकज चौहान, कैलाश पाटिल , के एम पाटील,  चन्द्रशेखर नागरे , पुलिस नायक वसंत पाटील , कबीर शेख , पुलिस कांस्टेबल राकेश नेतकर , प्रवीण थोरात , पुलिस कांस्टेबल संदीप अहिरे , विनोद आखड़मल  , नरेंद्र शिंदे आदि ने जाल बिछाकर दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए चोरी की मोटर साइकिल लेपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version