जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2025 के लिए 16 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन  | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2025 के लिए 16 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन  | New India Times

जवाहर नवोदय विद्यालय रातीबड भोपाल में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2025 के आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध है। वही छात्र-छात्राएँ आवेदन के पात्र हैं जो शासकीय, अशासकीय, ई.जी.एस. के कक्षा पॉचवीं में अध्ययनरत हैं, तथा जिनका जन्म 01 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के मध्य हुआ हो। आवेदक ने कक्षा तीसरी, चौथी, पॉचवीं में लगातार प्रत्येक पूर्ण सत्र में अध्ययन किया हो तथा एक ही कक्षा में पुनरावृत्ति न की हो। विद्यालय में छात्र, छात्राओं को शिक्षा, आवास, भोजन, यूनिफार्म, पाठ्य-पुस्तकें एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। इसके अतिरिक्त नवीन शिक्षा प्रणाली के अन्तर्गत छात्र, छात्राओं को कम्प्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लास की सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

चयन परीक्षा 18 जनवरी, 2025, शनिवार को आयोजित होगी। चयन परीक्षा के आवेदन केवल ऑनलाईन भरे जाएँगें, केवल बेबसाइट www.navodaya.gov.in से आवेदन फार्म भरे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़, जिला भोपाल के कार्यालय से सम्पर्क किये जा सकते हैं। आवेदन ऑनलाईन भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024, अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0755-2896325 पर संपर्क कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version