मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा विधि प्रकोष्ठ बुरहानपुर के जिला सहसंयोजक एडवोकेट राहुल चौधरी ने मंगलवार को ग्राम पंचायत सिंधखेड़ा कला में तहसील खकनार श्री प्रवीण ओहारिया की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण में आम जन मानस की क्या भूमिका के विषय पर चर्चा की गई। जल सरंक्षण एवं कम से कम एक पेड़ प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगाया जाए। इस अवसर पर देवतुल्य कार्यकर्तागण सहित किसान बंधु उपस्थित रहे। एडवोकेट राहुल चौधरी ने सभी से निवेदन है एक पेड़ माँ के नाम अभियान में एक पौधा अवश्य लगाने के साथ उसे बड़ा करने का संकल्प भी लें।
