लायंस क्लब बागपत ने किया कांवड़ियों को खाने-पीने के सामानों का वितरण | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

लायंस क्लब बागपत ने किया कांवड़ियों को खाने-पीने के सामानों का वितरण | New India Times

तपती गर्मी एवं धूप में कांवड़ियों की सेवा के लिए लायंस क्लब बागपत भी आगे आया है।  लायंस क्लब बागपत के पदाधिकारियों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित नेथला मोड पर लगे कावड़ शिविर में कांवड़ियों को केले, कोल्ड ड्रिंक्स, पानी को बोतल व फलों की चाट का वितरण किया। इस मौके पर लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष महेश शर्मा एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी राजपाल शर्मा ने कांवड़ियों की सेवा करते हुए कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना ही सच्ची शिवभक्ति है।

इस पवित्र सावन मास में हमसे जितना भी हो पाये, सबको सच्चे मन से कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। कांवड़ियों की सेवा करने से भगवान शंकर बहुत ही खुश होते हैं। सावन में हरिद्वार से लाखों की संख्या में जो कावड़िये पवित्र गंगा जल लेकर अपनी मंजिल की ओर जाते हैं, उनकी सेवा करना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। समाज के सभी लोगों को इस पुण्य कार्य के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा, विनोद शर्मा, राजेंद्र यादव, जेपी गुप्ता आदि समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version