बुरहानपुर में गधा चोरी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है, दो थानों के बीच मामला उलझने से गधा मालिक ने कलेक्टर की जनसुनवाई में की शिकायत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में गधा चोरी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है, दो थानों के बीच मामला उलझने से गधा मालिक ने कलेक्टर की जनसुनवाई में की शिकायत | New India Times

शहर में विगत कुछ दिनों से प्रजापति समाज के बंधुओं के गधा चोरी होने की अजीबो गरीब घटना सामने आई है। अभी तक इंसानों के गुम होने की गुमशुदगी दर्ज करने की खबर आती थी किन्तु 25 गधों के गायब होने से इन गधों की कीमत क्या होगी ? इसका अंदाज़ा बखुबी लगाया जा सकता है। आखिर शहर से कहां गायब हो गए गधे ? दूर-दूर तक इसके मालिकों के ढूंढने के बाद भी नहीं मिल पाए ? शहर की सड़कों और गलियों में आवारा जानवरों में सभी जानवर विचरण कर रहे हैं किंतु इन गधों में ऐसी क्या विशेषता है कि इन्हें किसी ने चुरा लिया है ?

प्रजापति समाज बंधु ने कहा जब चार पांच दिनों की तलाशी के बाद भी गधे घर नहीं पहुंचे तो पीड़ित पक्ष द्वारा थाना सिटी कोतवाली और थाना शिकारपुरा में इसकी गुमशूदगी की रिपोर्ट के लिए पहुंचे पर उक्त थानों पर क्षेत्राधिकार का कानूनी मुद्दा आने से उपरोक्त थानों द्वारा संज्ञान नहीं लेने से पीड़ित पक्ष ने प्रति मंगलवार को होने वाली बुरहानपुर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई में इसकी शिकायत की है। जनसुनवाई में पीठासीन अधिकारी ने आवेदन लेकर एसपी को फॉरवर्ड कर दिया है। अब देखना यह है कि एसपी के आदेश पर किस थाने की पुलिस इन गधों को ढूंढने में सफल होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version