जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील, एसडीओपी के निर्देशन में आपसी विवाद के कारण 5 माह से अलग हुए शादीशुदा जोड़े को परिवार परामर्श केंद्र द्वारा एक किया गया।
एसआई श्रद्धा ऊईके ने मीडिया को बताया कि सुनील सोलंकी पत्नी नीतू सोलंकी लगभग 5 माह से आपसी कलह के चलते अलग थे। जिन्हें परिवार परामर्श केंद्र द्वारा समझाइश देकर आपसी समझौते के बाद पुनः एक किया गया।
