टंकी हादसे के बाद कृष्ण विहार को मिलने लगा गंगाजल | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

टंकी हादसे के बाद कृष्ण विहार को मिलने लगा गंगाजल | New India Times

पानी की टंकी के भीषण हादसे के बाद पानी के लिए मची त्राहि त्राहि के बाद आज 27 दिन के बाद लोगों को गंगाजल मिलने लगा। मथुरा के नगर निगम वार्ड नंबर 47 में 30 जून को हुए टंकी हादसे के बाद लोगों को पीने के साथ ज़रूरी कामों के लिए पानी नहीं मिल पा रहा था। केवल नगर निगम व प्रमोद कसरे के टैंकरों के सप्लाई से लोगों को पानी मिल रहा था लेकिन वह पर्याप्त नहीं था इसको लेकर जिला प्रशासन नगर निगम के लगातार प्रयास के बाद आज गंगाजल वार्ड नंबर 47 में शुरू किया गया जिसका शुभारम्भ पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी के द्वारा किया गया।

तिलक वीर चौधरी ने कहा अब 47 नंबर बोर्ड के लोगों को पानी की कमी नहीं होगी। समाज सेवी विनोद दीक्षित ने कहा टंकी गिरने के बाद लोगों को पानी की बहुत बड़ी समस्या थी आज एक बार फिर इस बार्ड में गंगाजल सुचारू हुआ है इससे लोगों को मिलेगी सहूलियत, जिला प्रशासन नगर निगम का धन्यवाद किया क्योंकि यहां पर गरीबी से नीचे आने वाले लोग रहते हैं जो अपने पैसे समर व नल नहीं लगा सकते। इस अवसर पर सोदान कुन्तल, भूपेन्द्र चाहर, सौरभ लावनियां, मुकुट शर्मा आदि रहे शामिल।                 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article