मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मिठवल में चौपाल लगाकर सुनी गई लोगों की समस्याएं | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मिठवल में चौपाल लगाकर सुनी गई लोगों की समस्याएं | New India Times

आज शुक्रवार को श्री जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मिठवल के ग्राम पंचायत बाजारडीह में ग्राम स्तरीय चौपाल में प्रतिभाग किया गया। चौपाल में श्री सौरभ पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी मिठवल, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तिलौली, खण्ड शिक्षा अधिकारी, मिठवल, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं अन्य ग्रामवासी सहित विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। चौपाल में भारत सरकार एवं उ.प्र. शासन द्वारा संचालित सभी लाभार्थीपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति तथा लाभार्थी का प्रमाणीकरण करते हुए ग्रामवासियों की समस्या को सुना गया। श्रीमती कलावती द्वारा वृद्धा पेंशन एवं श्रीमती सुमित्रा को निराश्रित महिला सहायता पेंशन एवं श्री राजाराम द्वारा वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत किया गया। ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि आज पंचायत भवन पर कैम्प लगाकर पेंशन सहित सभी योजनाओं के लाभार्थियों का नया आवेदन कराने तथा पुराने में केवाईसी कराने के निर्देश दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड मिठवल में चौपाल लगाकर सुनी गई लोगों की समस्याएं | New India Times

ग्राम भ्रमण में साफ सफ़ाई सन्तोषजनक नही पाया गया। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि एक ही  सफ़ाई कर्मी तैनात होने के कारण सफ़ाई कार्य नहीं हो पा रहा है। एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया कि रोस्टर बना के सफ़ाई कार्य कराना सुनिश्चित करें। विद्यालय परिसर में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। शौचालय में पानी नहीं आ रहा था। बालक शौचालय बन्द पाया गया।  ग्राम सचिव को निर्देशित किया गया कि तत्काल  खुलवाकर संचालित करें। सामुदायिक शौचालय की नियमित सफ़ाई करावें। चौपाल के उपरान्त ग्राम में भ्रमण करते हुए व्यक्तिगत शौचालय, आंगनबाड़ी व आशा बहन द्वारा संचारी रोग अभियान में ग्राम भ्रमण एवं अभियान में अन्य क्रियाकलाप का अवलोकन किया गया। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीकाकरण एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का सत्यापन किया गया। ग्राम के टोला फुलवरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों एवं महात्मा गांधी नरेगा योजना के अन्तर्गत कराये गये इण्टरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article