ऑक्सफोर्ड स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों पर चेकिंग के दौरान कमियां पाए जाने पर अपर कलेक्टर बुरहानपुर ने लगाया जुर्माना | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑक्सफोर्ड स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों पर चेकिंग के दौरान कमियां पाए जाने पर अपर कलेक्टर बुरहानपुर ने लगाया जुर्माना | New India Times

स्कूल बसों की जांच अभियान के तहत गुरूवार को धुलकोट में अपर कलेक्टर श्री वीर सिंह चौहान ने अर्वाचीन स्कूल एवं द ऑक्सफोर्ड स्कूल बसों की जांच की। उन्होंने बसों में सुरक्षा हेतु उपाय जैसे-सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल किट, फायर स्ट्रूमेंट, फिटनेस एवं बीमा दस्तावेज इत्यादि की जांच की। जिन बसों में जांच के दौरान कमियां पाई  गई, उन्हें सुधार करने हेतु निर्देश दिए। वहीं निर्धारित सीट अनुसार बच्चों की संख्या की भी जांच की गई।

जानकारी अनुसार परिवहन विभाग द्वारा द ऑक्सफोर्ड स्कूल की बस में मेडिकल किट एवं वैध दस्तावेज़ नहीं पाए गए, जिस पर 8 हजार रूपये वसूलने की कार्यवाही की गई। वहीं पूर्व में चैंकिग अभियान के तहत केडी इन्टरनेशनल स्कूल दर्यापुर की बस पर 3 हजार रूपये, सेेंट जेवियर्स इन्टरनेशनल स्कूल की बस पर 5 हजार रूपये एवं आशा निकेतन स्कूल की बस पर 5 हजार रूपये का जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की गई। जांच अभियान के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार व धुलकोट तहसीलदार श्री मण्डलोई उपस्थित रहे। विदित है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में स्कूल बसों की सतत रूप से जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article