मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत दातलावादी में बीते दिनों पहले रोज़गार सहायक के मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार और फर्ज़ी हाज़िरी सहित अन्य कार्य में पैसे की मांग की शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में एसडीएम कार्यालय और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत पत्र दिया था जिसकी जांच करने टीम बीते लगभग 15 दिनों बाद पहुंची। शिकायतकर्ताओं को बेसब्री से इंतज़ार था की टीम जल्द से जल्द पहुंचकर भ्रष्टाचारी रोज़गार सहायक का निष्पक्ष जांच कर रोज़गार सहायक का भ्रष्टाचार उजागर करें लेकिन जब टीम पहुंची और शिकायत कर्त्ताओं के बयान तलब किए गए।

जांच टीम जनपद पंचायत से शोभित श्रीवास्तव के साथ अन्य लोग पहुंचे और जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोगों के बयान लिए जा रहे हैं मामला संगीन है जिसकी जांच लगभग 7 से 10 दिनों में प्रस्तुत उच्च कार्यालय को किया जाएगा। इधर शिकायतकर्ताओं ने बताया कि बीते कई दिनों बाद जांच टीम पहुंची है मानो ऐसा लग रहा हो जैसे भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा हो सबूत के आधार पर कई दस्तावेज़ ऑडियो वीडियो शिकायतकर्ताओं के पास मौजूद है जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि भ्रष्टाचार उजागर हो सकता है।
