सीसीटीवी फुटेज की मदद से थाना शाहपुर पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी के आरोपी को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सीसीटीवी फुटेज की मदद से थाना शाहपुर पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी के आरोपी को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं एस.डी.ओ.पी. श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस को चोरी के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। फरियादी गोपाल लांडे, निवासी वार्ड क्रमांक 11 शाहपुर ने दिनांक 22.07.2024 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट की कि दिनांक 21.07.2024 को रात्रि लगभग 08.00 बजे इन्दौर-इच्छापुर शाहपुर मार्ग पर स्वराज कम्पनी का अपना ट्रेक्टर क्रमांक MP 12 AB 5891 मय ट्राली खड़ा करके घर चले गए थे।
दुसरे दिन दिनांक 22.07.2024 को सुबह लगभग 05.30 बजे जब फरियादी गोपाल लांडे अपने खेत में जाने लिए बाहर निकले तो उन्होंने देखा की उनका स्वराज कम्पनी का ट्रेक्टर और ट्राली वहां खड़ी नहीं है। आसपास तलाश करने पर ट्रेक्टर के संबंध में पता नहीं चलने पर फरियादी के द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दी गई।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शाहपुर पर अपराध क्रमांक 531 2024 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु एसपी  बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश एवं एस.डी.ओ.पी. श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा टीम का गठन किया गया। जिसमें सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक पवन देशमुख, प्रधान आरक्षक 72 किशोर मार्को एवं आरक्षक 413 जितेन्द्र तोमर को अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु रवाना किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी एवं ट्रेक्टर की तलाश करते जानकारी प्राप्त हुई कि घटना दिनांक से 2-3 दिन पूर्व विकास चोपड़े निवासी  फोकटपुरा, शाहपुर हॉल ग्राम भालोद का जो पूर्व में भी चोरी के अपराधों में लिप्त रहा है, फरियादी के घर के आसपास घुमते देखा था।

जिस पर शंका व्यक्त करने के पश्चात आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर विकास चोपड़े को लाकर विस्तृत पुछताछ की गई। जिसके द्वारा चोरी का अपराध कारित करना बताया तथा चोरी गया ट्रेक्टर मय ट्राली के ग्राम भालोद थाना रावेर के पास स्थित पेट्रोल पम्प के पीछे खड़ा होना बताया। आरोपी को साथ ले जाकर ग्राम भालोद से ट्रेक्टर क्रमांक MP 12 AB 5891 मय ट्राली कीमती 5,10,000 रूपये का जप्त किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 25.07.2024 को न्यायालय बुरहानपुर में पेश किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version