कोठी का सीमांकन मामला: भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने खोला मोर्चा, 9 अगस्त को लहार में करेंगे बड़ा आंदोलन | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

कोठी का सीमांकन मामला: भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने खोला मोर्चा, 9 अगस्त को लहार में करेंगे बड़ा आंदोलन | New India Times

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की कोठी का सीमांकन मामले को लेकर भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मोर्चा खोलते हुए 9 अगस्त को लहार में बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। आंदोलन में कांग्रेस के पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मीडिया को बताया कि कलेक्टर के विरुद्ध जो शिकायतें आम जनता ने की थीं उन मुद्दों को उठाया था इसलिए कलेक्टर राजनीतिक रंजिश मानकर दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही कर रहे है। कलेक्टर इस तरह का कृत्य नहीं कर सकता, अपमानित करना, घर में घुसना, क्या हम आतंकवादी थे? उन्होंने कहा कि सीमांकन के लिए इतना फोर्स घर में भेजते हैं आखिर इसकी क्या वजह हो सकती है?

उन्होंने लहार बीजेपी विधायक अम्बरीष शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक के सामने पुलिस और जिला प्रशासन नतमस्तक है, वह जो आदेश देते हैं यह लोग नौकर की तरह काम करते हैं।
आज की प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, राधेश्याम शर्मा सहित कई कांग्रेसी पद अधिकारी गण शामिल हुए। प्रेस वार्ता में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बताया है आजादी से पहले 9 अगस्त के दिन महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन चलाया था, इस दिन को कांग्रेस भिंड में क्रांति दिवस के रूप में मनाएगी। भिंड जिले में एवं प्रदेश की कई समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा लहार में एक विशाल जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version