अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन पर भी लापरवाही एवं गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए: भीलीस्थान लायन सेना | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन पर भी लापरवाही एवं गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए: भीलीस्थान लायन सेना | New India Times

मनावर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के इलेक्ट्रिक सोलर प्लांट में हमारे भाई जितेंद्र पिता दशरथ मंडलोई निवासी जलखा की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, जिसमें सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है 36 दिन पूर्व 16 जून को भी एक अन्य वर्कर की मृत्यु कम्पनी की लापरवाही से हो गई थी साथ ही फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। उक्त मामले में पुलिस प्रशासन से विनती है कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ भी लापरवाही एवं गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करे क्योंकि फैक्ट्री की लापरवाही की वजह से ही हमारे भाई की जान गई है। साथ ही हमारी जिला प्रशासन से यह मांग भी है कि मृतक परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा, मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन, मृतक के बच्चों को आजीवन उच्च स्तरीय स्कूलों में निःशुल्क दी प्रदान की जावे एवं निर्दोष यूवाओं-छात्रों पर झूठी कार्यवाही नहीं करे अन्यथा संपूर्ण भील प्रदेश के साथियों के साथ भीलीस्थान लायन सेना द्वारा जनआन्दोलन किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article