गोडसे की मूर्ती लगाने वालों की गिरफ्तारी और मूर्ती जब्त करने की मांग को लेकर 18 नवंबर को कांग्रेसी करेंगे कैंडल मार्च | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​गोडसे की मूर्ती लगाने वालों की गिरफ्तारी और मूर्ती जब्त करने की मांग को लेकर 18 नवंबर को कांग्रेसी करेंगे कैंडल मार्च | New India Timesगोडसे की मूर्ती लगाने वालों को गिरिफ्तार कर मूर्ती ज़ब्त करने की मांग को लेकर ककल 18 नवंबर को कांग्रेसियों द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। ​गोडसे की मूर्ती लगाने वालों की गिरफ्तारी और मूर्ती जब्त करने की मांग को लेकर 18 नवंबर को कांग्रेसी करेंगे कैंडल मार्च | New India Timesम.प्र कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कल दिनांक 18 नवम्बर को सायं 06:00 बजे बोर्ड आफ़िस चौराहे से लेकर डी.बी मॉल तक मध्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा और पुलिस महानिदेशक महोदय को ज्ञापन सौंप कर मांग की जायेगी कि गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की मूर्ती को स्थापित करने वालों के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कर गिरिफ्तार किया जाये और नाथू राम गोडसे की मूर्ती को ज़ब्त किया जाये। आगे आरिफ मसूद ने कहा की ग्वालियर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का मंदिर बना कर गोडसे की पूजा की जा रही है जो कि निन्दनीय व शर्मनाक बात है, इस प्रकार के कृत्य से देश के 125 करोड़ भारतीयों की भावनाओं को आहत किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version