निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा के त्रिलोकपुर थानांतर्गत ग्राम हथपरा में गैस सिलेंडर से एक चाय की दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण रूप ले ली कि मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। हर तरफ अफरा तफरी मची रही। लोग अपने अपने प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। मगर आग काबू में नहीं आ रही थी। फायर बिग्रेड की गाड़ी आई। फिर आग बुझाई जा सकी। घटना में 30 हजार नकदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना मंगलवार शाम की है।
हथपरा गांव निवासी सालिक राम वर्मा पुत्र राम प्यारे की गांव में चाय एवं अन्य सामान की दुकान है। शाम को पकौड़ी तलने के लिए गैस जलाया था। थोड़ी देर में सिलेंडर में आग लग गई। दुकानदार अन्य लोग बाहर भागे, तभी तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। इसके चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान धू-धू करके जलने लगी। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार डॉ संतराज बघेल ने कहा कि आग की घटना से संबंधित जानकारी मिली है। मौके पर हल्का लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

