केंद्रीय हज कमेटी ने 2018 हज यात्रा के लिये आवेदन की तिथि की घोषित, 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे फार्म | New India Times

अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT; ​केंद्रीय हज कमेटी ने 2018 हज यात्रा के लिये आवेदन की तिथि की घोषित, 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे फार्म | New India Timesकेंद्रीय हज कमेटी ने 2018 हज यात्रा के लिये आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। 15 नवंबर से 7 दिसम्बर तक चलने वाले आवेदन फार्म में दो केटेगरी बनाई गई है, पहली रिज़र्व जिसमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के आवेदक अपने साथ एक सहायक को लेकर हज यात्रा पर जा सकतें हैं। यदि 70 वर्ष या अधिक आयू का आवेदक अपनी पत्नी के साथ हज के लिये आवेदन करेगा तो एक सहायक को अतिरिक्त साथ लेकर जा सकेगा । दूसरी केटेगरी जनरल होगी जिसमें आवेदन करने के बाद और स्टेट को प्राप्त हज कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में हज कमेटी ड्रा पद्धति के माध्यम से हज के लिये आवेदकों का चयन करेगी। ​केंद्रीय हज कमेटी ने 2018 हज यात्रा के लिये आवेदन की तिथि की घोषित, 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे फार्म | New India Timesऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के चैयरमेन मुकीत खान ने बताया कि इस साल से एक केटेगरी खत्म कर दी गई है जो लगातर 3 साल या 4 साल से आवेदन करते आ रहे थे ऐसे प्रतीक्षा सूची में नाम आने का इंतज़ार कर रहे आवेदकों को भी अब जनरल केटेगरी में ही आवेदन देना होगा। नई हज पॉलिसी में 45 वर्ष से अधिक आयु की महिला ग्रुप के साथ बगैर महरम के सफर कर सकती है। ​केंद्रीय हज कमेटी ने 2018 हज यात्रा के लिये आवेदन की तिथि की घोषित, 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक भरे जाएंगे फार्म | New India Timesसोसायटी के प्रदेश मंत्री मेराज अंसारी ने बताया कि हज के आवेदन जिला हज वेलफेयर सोसायटी के मोहल्ला मुगलही बिंदकी ज़िला फतेहपुर स्थित कार्यालय पर उपलब्ध है। हज आवेदन ऑन लाइन और ऑफ़ लाईन दोनों ही तरह से भरे जा सकते हैं। रिज़र्व केटेगरी के आवेदको को अपने मूल पासपोर्ट जमा कराने होंगे जबकि जनरल केटेगरी वालों को पासपोर्ट की फ़ोटो कॉपी आवेदन के साथ अन्य दस्तावेजों के साथ संलग्न करना होगा।

By nit

Exit mobile version