सादिक़ शेख, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आज मंगलवार को दोपहर लगभग 4:30 बजे महानगर पालिका जलगांव में महानगरपालिका के सिटी इंजीनियर से उस्मानिया पार्क और उसके आसपास की कॉलोनीयों के रास्तों और अमृत योजना के नल कनेक्शन के ताल्लुक से विस्तार से चर्चा हुई और काम की जानकारी लिया गया। उन्होंने बताया कि 13 दिन के अंदर अमृत योजना के नल कनेक्शन का डिस्ट्रीब्यूशन हो जाएगा और उसके बाद रोड का काम शुरू होंगा, फिल्हाल अभी के लिए इन इलाकों में रोड के अंदर जो रोड़ उखड़े हैं या बहुत ज्यादा खराब हैं वहां खड़ी और मरुम डाला जाऐगा। साथ ही हमारी मुलाकात श्री डांगे साहब से बांधकाम विभाग नवे मजले पर हुई जहां उन्हें निवेदन दिया गया। निवेदन देते हुए मुशताक करीमी साहब, नाजिम शेख साहब, अबु रेहान सर, तनवीर खान साहब और डॉक्टर शाकीर मौजूद थे। इस मौके पर नगर सेवक नवनाथ दारकुंड साहब और किशोर साहब भी निवेदन के वक्त मौजूद थे।
जिन लोगों को अमृत योजना के नल कनेक्शन लेना है वह महानगरपालिका की फिक्स रुपए भरने के लिए तैयार रहें।
